CTET, UPTET, TET, SUPERTET, previous year solved paper

आप सभी लोग CTET,UPTET,SUPERTET AND TET की तैयारी करते हैं, इन सभी परीक्षाओं में बाल विकास एवं मनोविज्ञान अनिवार्य विषय हैं, इसकी तैयारी करने के लिए हमें सबसे पहले विगत वर्षों के आये हुए प्रश्नों का अध्ययन जरूर करना चाहिए। इस से आप लोगों को पेपर कैसा रहेगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं। इस के लिए हमने इस पोस्ट में विगत सालों में आये हुए बाल विकास और मनोविज्ञान के 30 प्रश्नों का एक हल सेट प्रस्तुत करते हैं। 

प्रश्न-1 बच्चों में बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई- CTET, UPTET -2011
A. कोहलबर्ग द्वारा
B. एरिक्सन द्वारा
C. स्किनर द्वारा
D. पियाजे द्वारा

उत्तर (D) पियाजे द्वारा

प्रश्न-2 "विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया हैं। " यह विचार किससे संबंधित है? CTET -2011
A. अंतःसंबंध का सिद्धांत
B. निरंतरता का सिद्धांत
C. एकीकरण का सिद्धांत
D. अंतः क्रिया का सिद्धांत

उत्तर (B) निरंतरता का सिद्धांत

प्रश्न-3 प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए? CTET-2011
A.पढ़ने की उत्सुकता
B.धैर्य और दृढ़ता
C. शिक्षण पद्धतियों और विषयों के ज्ञान में दक्षता।
D. अति मानक भाषा को पढ़ने में दक्षता।

उत्तर (B) धैर्य और दृढ़ता।

प्रश्न-4 खिलौनों की आयु कहा जाता है- RTET-2011
A.पूर्व बाल्यावस्था को 
B.उत्तर बाल्यावस्था को 
C. शैशवावस्था को 
D.यह सभी।

उत्तर (A) पूर्व बाल्यावस्था को

प्रश्न-5 निम्न में से कौन सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है? 
A.दल समूह में रहने की  अवस्था
B.अनुकरण करने की अवस्था 
C.प्रश्न करने की अवस्था 
D.खेलने की अवस्था।

उत्तर (D) खेलने की अवस्था

प्रश्न-6 उत्तर बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्व में परिवर्तन समझने लगते हैं? CTET-2011
A. द्रव्यमान 
B.द्रव्यमान और संख्या 
C.संख्या 
D.संख्या द्रव्यमान और क्षेत्र।

उत्तर(D) संख्या द्रव्यमान और क्षेत्र।

प्रश्न-7 व्यक्तित्व स्थाई समायोजन हैं-CGTET-2011
A. पर्यावरण के साथ
B. जीवन के साथ
C.प्रकृति के साथ
D. ये सभी

उत्तर( D). ये सभी

प्रश्न-8 दूसरे वर्ष में अंत तक शिशु का शब्द भंडार हो जाता हैं-
A. 100 शब्द
B. 60 शब्द
C. 50 शब्द
D. 10 शब्द

उत्तर (A) 100 शब्द

प्रश्न-9 शर्म और गर्व जैसी भावना का विकास किस अवस्था में होता है? 
A. शैशवावस्था 
B. बाल्यावस्था 
C. किशोरावस्था 
D. वृद्धावस्था।

उत्तर (B). बाल्यावस्था

प्रश्न-10 मैकडूग्ल के अनुसार मूल प्रवृत्ति जिज्ञासा का संबंध कौन से संवेग से है?
A. भय 
B. घृणा 
C. आश्चर्य 
D. भूख।

उत्तर (C). आश्चर्य

प्रश्न-11 शैशवावस्था की मुख्य विशेषता क्या नहीं है? 
A. सीखने की प्रक्रिया में तीव्रता
B. जिज्ञासा की प्रवृत्ति 
C. चिंतन प्रक्रिया 
D. अनुकरण द्वारा सीखने

उत्तर (C). चिंतन प्रक्रिया

प्रश्न-12. किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार , विकास एक सतत और धीमी प्रक्रिया है ? 
(A) कोलेसनिक
(B) पियाजे
(C) स्किनर
( d ) हरलॉक ( Hurlock ) 

उत्तर (C) स्किनर
 
प्रश्न-13. बाल्यावस्था अवस्था होती है 
( a ) 5 वर्ष तक 
( b ) 12 वर्ष तक 
( c ) 21 वर्ष तक 
( d ) कोई भी नहीं

उत्तर ( b ) 12 वर्ष तक

प्रश्न-14 व्यक्तित्व विकास की अवस्था है 
( a ) अधिगम एवं वृद्धि 
( c ) उपचारात्मक अध्ययन 
( b ) व्यक्तिवृत अध्ययन
( d ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर ( a ) अधिगम एवं वृद्धि 




प्रश्न-15. विकास में वृद्धि से तात्पर्य है 
( a ) ज्ञान में वृद्धि 
( c ) वजन में वृद्धि 
( b ) संवेग में वृद्धि 
( d ) आकार , सोच , समझ - कौशलों में वृद्धि में  (CgTET - 2011) 

उत्तर( d ) आकार , सोच , समझ - कौशलों में वृद्धि में 

प्रश्न-16. परिपक्वता का संबंध है 
( a ) विकास 
( b ) बुद्धि 
( c ) सृजनात्मकता 
( d ) रुचि

उत्तर ( a ) विकास

प्रश्न-17. तनाव और क्रोध ( Tension and Anger ) की अवस्था है 
( a ) शैशवावस्था 
( b ) किशोरावस्था 
( c ) बाल्यावस्था 
( d ) वृद्धावस्था

उत्तर( b ) किशोरावस्था

प्रश्न-18. शारीरिक विकास का क्षेत्र है 
( a ) स्नायुमंडल 
( b ) स्मृति 
( c ) अभिप्रेरणा 
( d ) समायोजन

उत्तर( a ) स्नायुमंडल

प्रश्न-19. मूल्यांकन किया जाना चाहिए 
( a ) मूल्यांकन से बच्चे पढ़ेंगे । 
( b ) इससे बच्चों की उपलब्धि का पता लगता हैं। 
( c ) बच्चों को सीखने के स्तर का ज्ञान होता हैं ।
( d ) बच्चों की गतिविधि का पता लगता हैं। 

उत्तर ( c ) बच्चों को सीखने के स्तर का ज्ञान होता हैं ।
 

प्रश्न-20. बच्चों की रुचि बनाये रखने के लिए आप कौन - सी विधि का चयन करेंगे ? 
( a ) बच्चों को पढ़कर आने को कहेंगे और प्रश्न पूछेंगे । 
( b ) स्वयं गतिविधि करेंगे तथा बच्चों को बतायेंगे । 
( c ) आप गतिविधि में बच्चों को शामिल करेंगे ।
( d ) बच्चों को स्वयं गतिविधि करने के लिए देंगे ।

उत्तर ( d ) बच्चों को स्वयं गतिविधि करने के लिए देंगे ।

प्रश्न-21. एक बच्चे की मानसिक आयु ( Mental Age ) 12 वर्ष एवं वास्तविक आ ( Chronological Age ) 10 वर्ष है , तो उसकी बुद्धिलब्धि क्या होगी ? 
( a ) 110 
( b ) 100 
( c ) 120 
( d ) 83 

उत्तर (c) 120

प्रश्न-22. बच्चे की बुद्धि - लब्धि 90 से 110 के मध्य है ; वह है ( UTET Jan 2011 ) 
( a ) सामान्य बुद्धि 
( b ) उत्कृष्ट बुद्धि आयु 
( c ) प्रखर बुद्धि 
( d ) प्रतिभाशाली 

उत्तर- ( a ) सामान्य बुद्धि


प्रश्न-23. बालक प्रसंग बोध परीक्षण 3 वर्ष से 10 वर्ष की के बालकों के लिए बनाया गया है । इस परीक्षण में कार्ड में प्रतिस्थापित किया गया है ( RTET July 2011 ) 
( 1 ) सजीव वस्तुओं के स्थान पर निर्जीव वस्तुओं को 
( 2 ) लोगों के स्थान पर जानवरों को 
( 3 ) पुरुषों के स्थान पर महिलाओं को 
( 4 ) वयस्क के स्थान पर बालकों को 

उत्तर- ( 2 ) लोगों के स्थान पर जानवरों को 

प्रश्न-24. बुद्धि - लब्धि मापन के जन्मदाता हैं ( BTET April 2011 ) 
( 2 ) बिने 
( 1 ) स्टर्न 
( 3 ) टरमन 
( 4 ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर- ( 3 ) टरमन

प्रश्न-25. बुद्धि के बहुकारक सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं 
( 1 ) मैक्डूगल 
( 3 ) थॉर्नडाइक
( 2 ) टरमन 
( 4 ) बर्ट  

उत्तर-( 3 ) थॉर्नडाइक

प्रश्न-26. एक बच्चे की मानसिक आयु 12 वर्ष एवं कालानुक्रम आयु 10 वर्ष है , तो उसकी बुद्धि - लब्धि क्या होगी ?
( 1 ) 110 
( 3 ) 120 
( 2 ) 100 
( 4 ) 140 

उत्तर- ( 3 ) 120

प्रश्न-27. ' बुद्धि के द्विखण्ड सिद्धान्त ' का प्रतिपादन किसने किया ? ( CGTET July 2011 ) 
( 1 ) स्पीयरमैन 
( 3 ) गिलफोर्ड 
( 2 ) थर्सटन 
( 4 ) गेने 

उत्तर- ( 1 ) स्पीयरमैन

प्रश्न-28. हॉवर्ड गार्डनर द्वारा निम्न में से एक को छोड़कर बाकी सभी बुद्धि के प्रकार बताए गए हैं ( CGTET July 2011 ) 
( 1 ) भाषा 
( 2 ) सृजनात्मकता 
( 3 ) अन्तर्वैयक्तिक कौशल 
( 4 ) अन्तः वैयक्तिक कौशल 

उत्तर-( 2 ) सृजनात्मकता

प्रश्न-29. गार्डनर ने नौ अभियोग्ताओं का अधिमान निर्धारित किया , इनमें से कौन - सा नहीं है ?( PTET July 2011 ) 
( 1 ) स्थान सम्बन्धी अभियोग्यता 
( 2 ) भावनात्मक अभियोग्यता 
( 3 ) अन्तर्वैयक्तिक अभियोग्यता 
( 4 ) भाषात्मक अभियोग्यता 

उत्तर -( 2 ) भावनात्मक अभियोग्यता 

प्रश्न-30. अभियोग्यता के सम्बन्ध में सही कथन क्या है ? ( PTET July 2011 ) 
( 1 ) समायोजन करने की क्षमता का नाम अभियोग्यता है 
( 2 ) सीखने की क्षमता का नाम अभियोग्यता है 
( 3 ) संक्षिप्त तार्किकता ( Abstract Reasoning ) की क्षमता का नाम अभियोग्यता है . 
( 4 ) उपरोक्त सभी

उत्तर-( 4 ) उपरोक्त सभी

🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Share🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Follow me🙏🏻🙏🏻🙏🏻